Get App

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रे़डिंग

Wipro के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Mirae Asset Sharekhan के सॉमिल मेहता ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 313 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Wipro के शेयर में 330 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 305 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 03, 2025 पर 7:06 PM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रे़डिंग
Astec Lifesciences पर मिडकैप सेगमेंट से SMIFS के शरद अवस्थी ने 978 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में कमजोरी देखने को मिली रहा। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो चोला इनवेस्ट, वोल्टाज, बजाज फाइनेंस, यूपीएल और डिवीज लैब के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि ओरैकल फाइनेंशियल, श्री सीमेंट, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, ग्रासिम और इप्का लैब्स में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ हुडको, सीमेंस, संवर्धन मदरसन, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और एनसीसी लिमिटेड के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं महानगर गैस, एचयूएल, अपोलो टायर्स, एनएचपीसी और अंबुजा सीमेंट के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एलएंडटी टेक सर्विसेस, विप्रो, एमएंडएम फाइनेंशियल और एस्टेक लाइफसाइंसेज के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः L&T Tech Services

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि L&T Tech Services के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 5500 के स्ट्राइक वाली कॉल 175.00 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 210/225 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 145 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Mirae Asset Sharekhan के सॉमिल मेहता का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Wipro Future

Mirae Asset Sharekhan के सॉमिल मेहता ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Wipro के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 330 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 305 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 313 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें