Get App

मीडियम और लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो बनाने का बड़ा मौका है यह करेक्शन

गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट के लीड पोर्टफोलियो मैनेजर हिरेन देसाई ने कहा कि ऐसा सिर्फ स्टॉक मार्केट में होता है कि जब कीमतें और वैल्यूशन घटती है तो लोग चिंतित हो जाते हैं। होना इसके उलट चाहिए। निवेशकों को यह सोचना चाहिए कि शेयरों की कीमतों में गिरावट ऐसा मौका है जब सस्ते में स्टॉक्स खरीदे जा सकते हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 07, 2025 पर 11:27 AM
मीडियम और लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो बनाने का बड़ा मौका है यह करेक्शन
हिरेन देसाई ने कहा कि आज देश और कंपनियों दोनों की ही बैलेंसशीट मजबूत स्थिति में है।

यह मार्केट करेक्शन मीडियम और लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो बनाने का शानदार मौका है। गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट के लीड पोर्टफोलियो मैनेजर हिरेन देसाई ने यह बात कही है। मनीकंट्रोल के ग्लोबल वेल्थ समिट में देसाई ने स्टॉक मार्केट और इनवेस्टमेंट को लेकर कई अहम बातें बताईं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की इंडियन मार्केट में बिकवाली के बारे में उन्होंने कहा कि उनके (एफआईआई) के पास दुनियाभर में निवेश करने का विकल्प खुला है। यह आजादी एक भारतीय निवेशक को नहीं है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली की वजह

उन्होंने कहा कि कई चीजों ने FIIs को इंडिया में बिकवाली करने को मजबूर किया है। इंडिया में ग्रोथ सुस्त पड़ी है। वैल्यूएशन (Valuations) अपेक्षाकृत हाई रही है। उधर, चीन जैसे दूसरे मार्केट्स ज्यादा अट्रैक्टिव हो गए हैं। इस वजह से इंडियन मार्केट में करेक्शन की शुरुआत हुई। लेकिन, यह ध्यान में रखने की जरूरत है कि पिछले साल की दूसरी छमाही में इंडिया में पेपर की सप्लाई काफी ज्यादा रही है। इसलिए लंबी अवधि के लिहाज से इंडियन मार्केट शानदार है। हमारा मानना है कि हम ऐसे फेज में हैं, जिसमें हम इंडियन मार्केट में साइक्लिकल स्लोडाउन देख रहे हैं। हमें नहीं लगता कि इंडियन मार्केट को लेकर मीडियम से लॉन्ग टर्म में किसी तरह का स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम है।

सरकार और कंपनियों दोनों की बैलेंसशीट मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें