बाजार पिछले कुछ हफ्तों के लगातार गिर रहा है। ये गिरावट थम नहीं रही। बाजार एक के बाद एक गिरावट की कोई न कोई वजह ढूंढ़ ले रहा है। इस माहौल में बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि उतार-चढ़ाव बाजार का मूल स्वभाव है। बाजार के बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि यह सीढ़ियों से ऊपर जाता है और एलीवेटर से नीचे आता है। इस समय बाजार का एलीवेटर चल रहा है। मार्केट अब तक काफी चल चुका था। जब बाजार बहुत ज्यादा चल जाता है और हर किसी को लगता है कि बाजार बहुत ज्यादा भाग चुका है तो उसके बाद गिरावट की वजह कुछ भी हो सकती है।
