Get App

Market insight : निफ्टी के लिए 24000-24175 के जोन में मज़बूत सपोर्ट, किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं - मिलन वैष्णव

Stock market : मिलन वैष्णव को 24,000-24,175 के जोन में मज़बूत सपोर्ट के साथ सीमित गिरावट की संभावना दिखाई दे रही है। निफ्टी का 50-वीक मूविंग एवरेज 24,172 पर और 200-डीएमए 24,071 पर है। इसलिए, जब तक यह इस जोन में टिका रहेगा, तेजी का रुझान बरकरार रहेगा। 24,000 के स्तर से नीचे जाने के बाद बाजार में गिरावट बढ़ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2025 पर 1:37 PM
Market insight : निफ्टी के लिए 24000-24175 के जोन में मज़बूत सपोर्ट, किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं - मिलन वैष्णव
IT और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 150 अंक चढ़कर 24600 के आसपास दिख रहा है

Market trend : IT और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 150 अंक चढ़कर 24600 के आसपास दिख रहा है। ICICI BANK, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और TCS ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी भी 200 अंक उछला है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। IT और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है दोनों सेक्टोरल इंडेक्स 1.5 से 2 फीसदी ऊपर दिख रहे हैं। इंफोसिस और BSE 2 से 4 फीसदी भागे हैं। हिंदुस्तान जिंक 4 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर मनीकंट्रोल के साथ जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के फाउंडर और टेक्निकल एनालिस्ट मिलन वैष्णव ने एक लंबी बातचीत की। यहां हम आपके लिए इस बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।

क्या आपको लगता है कि पिछले हफ़्ते बने शूटिंग स्टार पैटर्न की पुष्टि पिछले हफ़्ते भी हुई है, क्योंकि निफ्टी 50 में 1.8 फीसदी की गिरावट आई है? क्या अब आपको सीमित गिरावट की संभावना दिख रही है? क्या अगस्त का निचला स्तर मज़बूत सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है?

इसके जवाब में मिलन वैष्णव ने कहा कि नहीं,उन्हें नहीं लगता कि कोई शूटिंग चार्ट पैटर्न बना था। अगर कोई कैंडल को अलग से देखे, तो वह शूटिंग स्टार जैसा दिखता है। हालांकि, किसी कैंडल के सही शूटिंग स्टार होने के लिए, उसे अपट्रेंड के बाद उभरना होगा। इस मामले में, यह पिछले छह हफ़्तों के डाउनट्रेंड के बाद बना है, जिसमें से सिर्फ़ एक हफ़्ता पॉजिटिव रहा। इसलिए, बेहतर यही होगा कि इस पैटर्न को नज़रअंदाज़ कर दिया जाए क्योंकि यह सही शूटिंग स्टार कैंडल नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें