Get App

Closing bell: 3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में शानदार बाउंसबैक, सेंसेक्स 847 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 करीब बंद

Market live : निफ्टी की डबल सेंचुरी लग गई है। बाजार में जोरदार तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी के निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी हे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2023 पर 3:41 PM
Closing bell: 3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में शानदार बाउंसबैक, सेंसेक्स 847 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100  करीब बंद
3 सत्रों की गिरावट के बाद बाजार में आज अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी 18000 के ऊपर टिका हुआ है। बैंक निफ्टी में भी तेजी है। हालांकि पिछले 1 घंटे में ऊपरी स्तरों से थोड़ा दबाव आया है

03:40PM

3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में आज शानदार बाउंसबैक देखने को मिला है। कंज्यूमर ड्यूरेबल छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स चढ़े हैं। IT और मेटल शेयरो में शानदार तेजी देखने को मिली है। आज IT इंडेक्स में 2 महीने की बड़ी इंट्रा-डे तेजी आई। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। इंफ्रा, ऑटो, एनर्जी, बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी रही। फार्मा, FMCG,रियल्टी शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 847 प्वाइंट चढ़कर 60747 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 242 प्वाइंट चढ़कर 18101 के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 394 प्वाइंट चढ़कर 42583 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 296 प्वाइंट चढ़कर 31717 पर बंद हुआ है।

03:20PM

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea) के शेयर आज 9 जनवरी को 15 महीने के निचले स्तर पर फिसलते नजर आए हैं। आज के कारोबार में  यह स्टॉक 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 7.40 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में यह स्टॉक 7.35 रुपये प्रति शेयर के निचले लेवल पर आ गया था। दरअसल, घाटे में चल रही इस टेलीकॉम कंपनी को सरकार, बैंकों या इसके प्रमोटर्स से फंड नहीं मिल पा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें