Get App

Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 29 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market : सेंसेक्स आज 220 अंक गिरकर 75,171 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 44 अंक गिरकर 22,888 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 140 अंक गिरकर 49,142 पर बंद हुआ है। उधर मिडकैप 467 अंक गिरकर 52,295 पर बंद हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 5 पैसे कमजोर होकर 83.18 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 9:51 PM
Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 29 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook : रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार से मिल रहे संकेतों से लगता है कि वर्तमान कंसोलीडेशन आगे भी जारी रह सकता है

Stock market : आज फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। आज सबसे ज्यादा तेजी फार्मा, FMCG इंडेक्स में रही। वहीं मेटल, इंफ्रा शेयरों पर प्रेशर नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली रही। रियल्टी, PSE और एनर्जी शेयरों में भी दबाव देखने को मिला है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 220 अंक गिरकर 75,171 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 44 अंक गिरकर 22,888 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 140 अंक गिरकर 49,142 पर बंद हुआ है। उधर मिडकैप 467 अंक गिरकर 52,295 पर बंद हुआ है।

आज सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में बिकवाली रही है। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 5 पैसे कमजोर होकर 83.18 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है।

29 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि निफ्टी आज एक दायरे में घूमते हुए 44.30 अंकों की गिरावट के साथ 22,888.15 पर बंद हुआ। फार्मा सेक्टर का प्रदर्शन सबसे अच्छा इसके बाद मीडिया में भी तेजी रही। वहीं, रियल्टी और पीएसयू बैंकिंग में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। आज मिड और स्मॉलकैप में भी तेज मुनाफावसूली और करेक्शन देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें