Get App

Market outlook : RBI पॉलिसी के दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 11 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market trend : इनवेसेट पीएमएस के पार्टनर और फंड मैनेजर अनिरुद्ध गर्ग ने कहा कि आरबीआई ने ग्रोथ पर फोकस करने का संकेत दिया है। महंगाई के नियंत्रण में बने रहने की उम्मीद के साथ वित्त वर्ष 2026 के रिटेल महंगाई के पूर्वानुमान को अब घटाकर 4 फीसदी कर दिया गया है। केंद्रीय बैंक को मैक्रो स्टेबिलिटी को जोखिम में डाले बिना मांग बढ़ाने के प्रयास करने की गुंजाइश नजर आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 4:31 PM
Market outlook : RBI पॉलिसी के दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 11 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market cues : तकनीकी चार्ट संकेत देते हैं कि 22,300-22,250 की रेंज आगे की गिरावट के खिलाफ निफ्टी के लिए एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर सकती है

Stock market : 9 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी आज 22500 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 379.93 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 73,847.15 पर और निफ्टी 136.70 अंक या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 22,399.15 पर बंद हुआ। आज लगभग 1500 शेयरों में तेजी आई, 2241 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विप्रो, एसबीआई, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, ट्रेंट निफ्टी के टॉप लूजरों में रहे। जबकि नेस्ले, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर, टाइटन कंपनी और पावर ग्रिड कॉर्प आज के टॉप गेनरों में रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी नीचे बंद हुआ। ऑटो (0.3 फीसदी ऊपर) और एफएमसीजी (1.5 फीसदी ऊपर) को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इनमें भी आईटी और पीएसयू बैंक 2 फीसदी टूट कर बंद हुए हैं।

श्री महावीर जयंती के अवसर पर गुरुवार 10 अप्रैल को बाजार बंद रहेगा।

इनवेसेट पीएमएस के पार्टनर और फंड मैनेजर अनिरुद्ध गर्ग ने कहा कि आरबीआई ने ग्रोथ पर फोकस करने का संकेत दिया है। महंगाई के नियंत्रण में बने रहने की उम्मीद के साथ वित्त वर्ष 2026 के रिटेल महंगाई के पूर्वानुमान को अब घटाकर 4 फीसदी कर दिया गया है। केंद्रीय बैंक को मैक्रो स्टेबिलिटी को जोखिम में डाले बिना मांग बढ़ाने के प्रयास करने की गुंजाइश नजर आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें