Get App

Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 30 दिसंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market trend : हिंदुस्तान कॉपर, हिंदुस्तान जिंक, वेदांता, सिटी यूनियन बैंक, MCX इंडिया, टाइटन कंपनी, NALCO, NMDC, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, क्राफ्ट्समैन समेत 100 से ज़्यादा शेयरों ने 52-हफ़्ते का हाई छुआ। दूसरी ओर, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, PCBL केमिकल्स, क्लीन साइंस, ACC, हैपिएस्ट माइंड्स, कोलगेट पामोलिव, पॉली मेडिक्योर, वेदांत फैशन सहित 180 से ज़्यादा शेयरों ने अपने 52-हफ़्ते का लो हिट किया

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 4:29 PM
Market outlook : गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 30 दिसंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Nifty trend : बाजार के सेंटिमेंट ग्लोबल संकेतों और स्टॉक-स्पेसिफिक डेवलपमेंट्स का असर दिख रहा है। आज ट्रेडिंग वॉल्यूम हल्का रहा। किसी बड़े ट्रिगर की गैर-मौजूदगी में पार्टिसिपेंट्स ने ब्रॉड-बेस्ड पोजीशन के बजाय सेलेक्टिव एक्सपोजर को प्राथमिकता देते दिखे

Stock Market : भारतीय शेयर बाज़ार के बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार, 29 दिसंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और दिशा देने वाले किसी भी ट्रिगर की कमी ने सेंटिमेंटकमजोर किया। इससे आने वाले समय में कंसोलिडेशन जारी रहने का संकेत मिलता है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली से भी मार्केट के मूड पर असर पड़ा है। तीन सेशन को छोड़कर, इस पूरे महीने FIIs नेट सेलर बने रहे हैं। आज BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स लगातार चौथे दिन गिरा और 345.91 अंक या 0.41% गिरकर 84,695.54 पर बंद हुआ। वहीं, NSE का निफ्टी भी आज 100.20 अंक या 0.38% गिरकर 25,942.10 पर बंद हुआ। बाजार में लगातार तीसरे दिन इसमें गिरावट जारी रही। ब्रॉडर मार्केट में आई गिरावट ज़्यादा गहरी थी। BSE मिडकैप इंडेक्स 0.45% गिरा और BSE स्मॉलकैप में 0.50% की गिरावट आई।

हिंदुस्तान कॉपर, हिंदुस्तान जिंक, वेदांता, सिटी यूनियन बैंक, MCX इंडिया, टाइटन कंपनी, NALCO, NMDC, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स, क्राफ्ट्समैन समेत 100 से ज़्यादा शेयरों ने 52-हफ़्ते का हाई छुआ। दूसरी ओर, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, PCBL केमिकल्स, क्लीन साइंस, ACC, हैपिएस्ट माइंड्स, कोलगेट पामोलिव, पॉली मेडिक्योर, वेदांत फैशन सहित 180 से ज़्यादा शेयरों ने अपने 52-हफ़्ते का लो हिट किया।

BSE मिडकैप इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5% की गिरावट आई। टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर, एशियन पेंट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया निफ्टी पर प्रमुख गेनर रहे, जबकि HCL टेक्नोलॉजीज, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्प, ट्रेंट और मैक्स हेल्थकेयर निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों के बात करें तो मीडिया को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स निचले स्तर पर बंद हुए। ऑटो, IT, फार्मा, रियल्टी, पावर में 0.4-0.9 प्रतिशत की गिरावट आई।

30 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें