Get App

Market outlook : 100 ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों ने दिया डबल-डिजिट रिटर्न, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स ने लार्जकैप से बेहतर प्रदर्शन किया। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो बीएसई मेटल्स और बीएसई रियल्टी सूचकांकों में 5 फीसदी से ज्यादा की साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली है। इसके साथ ही बीएसई कमोडिटीज, बीएसई ऑटो, बीएसई कैपिटल गुड्स और बीएसई पावर भी तेजी के साथ बंद हुए हैं। दूसरी ओर, बीएसई एफएमसीजी में गिरावट देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2023 पर 12:17 PM
Market outlook : 100 ज्यादा स्मॉलकैप शेयरों ने दिया डबल-डिजिट रिटर्न, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market outlook : बैंक निफ्टी ट्रेडर्स के लिए 44,200 पर मजबूत सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट बना रहता है तो फिर इसमें 44700 और 45000 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर 44200 से नीचे जाने पर निफ्टी 43900-43700 के स्तर तक फिसल सकता है

Market outlook : चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मजबूत जीडीपी आंकड़ों और बेहतर मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई डेटा से बाजार को कल अच्छा सपोर्ट मिला। इसके चलते कमजोर मानसून, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मिलेजुले संकेतों को नजरअंदाज करते हुए बेंचमार्क इंडेक्स 1 सितंबर को बढ़त के साथ बंद हुए। 1 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 0.77 फीसदी या 500.65 अंक बढ़कर 65387.16 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 0.87 फीसदी या 169.5 अंक बढ़कर 19435.30 पर बंद हुआ। इस हफ्ते दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शेयरों ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया। बीएसई मिड-कैप, बीएसई स्मॉल-कैप और बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में क्रमशः 2.3 फीसदी, 3.8 फीसदी और 1 फीसदी की बढ़त हुई।

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि बीते हफ्ते भारतीय इक्विटी मार्केट में अच्छी तेजी देखने को मिली। इस हफ्ते बीएसई-30 और एनएसई-50 जैसे बड़े इंडेक्सों में लगभग 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स ने लार्जकैप से बेहतर प्रदर्शन किया। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो बीएसई मेटल्स और बीएसई रियल्टी सूचकांकों में 5 फीसदी से ज्यादा की साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली है। इसके साथ ही बीएसई कमोडिटीज, बीएसई ऑटो, बीएसई कैपिटल गुड्स और बीएसई पावर भी तेजी के साथ बंद हुए हैं। दूसरी ओर, बीएसई एफएमसीजी में गिरावट देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी रही है। निकट अवधि में बाजार की नजर अगस्त में कमजोर मानसून के असर और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त पर रखने की उम्मीद है।

अगल-अलग सेक्टर्स की बात करें तो बीते हफ्ते बीएसई मेटल इंडेक्स 6 फीसदी, बीएसई रियल्टी इंडेक्स 5.7 फीसदी, बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स 4.5 फीसदी और बीएसई पावर और ऑटो इंडेक्स 3.4 फीसदी बढ़े हैं। वहीं, बीएसई एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी टूटा है।

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 3.8 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, इंडिया पेस्टिसाइड्स, ऑप्टिमस इंफ्राकॉम, एचएलवी, टेक सॉल्यूशंस, रतनइंडिया पावर, अतुल ऑटो, जय बालाजी इंडस्ट्रीज, गोकलदास एक्सपोर्ट्स, सेरेबरा इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजीज, पोकर्ण, यूफ्लेक्स, कॉफी डे एंटरप्राइजेज, स्किपर और शारदा मोटर इंडस्ट्रीज में 25-46 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें