Get App

Market outlook : Nifty 19150 के नीचे हुआ बंद, जानिए 26 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : इंफोसिस, सिप्ला, एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स और अदानी एंटरप्राइजेज आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि कोल इंडिया, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एसबीआई निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जबकि बैंक, पावर, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, फार्मा और आईटी इंडेक्स 0.5-1 फीसदी टूटे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 11:30 PM
Market outlook : Nifty 19150 के नीचे हुआ बंद, जानिए 26 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market outlook : बाजार का ट्रेंड निगेटिव हो गया है लेकिन वर्तमान में निफ्टी काफी ज्यादा ओवरसोल्ड स्थिति में दिख रहा है। ऐसे में अ एक राहत वाली रैली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है

Market outlook : भारतीय बैंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी 25 अक्टूबर को लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आज 19100 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 522.82 अंक या 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 64,049.06 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 159.60 अंक या 0.83 फीसदी टूटकर 19122.20 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1162 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए है। वहीं, 2404 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 100 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों पर भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

इंफोसिस, सिप्ला, एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स और अदानी एंटरप्राइजेज आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि कोल इंडिया, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और एसबीआई निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जबकि बैंक, पावर, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, फार्मा और आईटी इंडेक्स 0.5-1 फीसदी टूटे हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि निवेशकों का सेंटीमेंट खराब हो गया है। पश्चिम एशिया में बना तनाव बाजार पर लगातार दबाव बनाए हुए है। तेल की कीमतों में गिरावट और दूसरी तिमाही के नतीजों अच्छे रहने की उम्मीद के बावजूद निवेशक सतर्क नजरिया अपनाते दिख रहे हैं। उनका मानना है कि लंबे समय तक ब्याज दरों के ऊंचे स्तर पर बने रहने से इकोनॉमिक ग्रोथ सुस्त पड़ सकती है। हालांकि, बढ़ते जियोपोलिटिकल तनाव और मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों के महंगे होने के चलते लार्ज-कैप शेयरों पर निवेशकों का नजरिया पॉजिटिव नजर आ रहा है।

रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में गिरावट जारी रही। आज ये 0.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है। सपाट शुरुआत के बाद, निफ्टी धीरे-धीरे नीचे की और जाता दिखा। 19200 के अहम सपोर्ट को तोड़ कर अंततः 19150.35 के स्तर पर बंद हुआ। अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। रियल्टी, फाइनेंशियल और आईटी सबसे ज्यादा नुकसान में रहे हैं। ब्रॉडर इंजेक्स भी दबाव में रहे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें