Get App

Vodafone Idea के शेयर क्यों बने तूफान? नौ हफ्ते में 50% उछला भाव, अब ब्रिटिश PM के भारत दौरे पर निगाहें

Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 7 अक्टूबर को 9% से भी अधिक की जोरदार तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही अब इस शेयर का भाव इसके पिछले 8 महीने के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। सिर्फ पिछले 9 हफ्तों में इस शेयर में करीब 50% की जबरदस्त तेजी आ चुकी है। इस तेजी के पीछे असली वजह क्या है?

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 07, 2025 पर 7:37 PM
Vodafone Idea के शेयर क्यों बने तूफान? नौ हफ्ते में 50% उछला भाव, अब ब्रिटिश PM के भारत दौरे पर निगाहें
Vodafone Idea Shares: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर 8-9 अक्टूबर को भारत दौरे पर हैं

Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 7 अक्टूबर को 9% से भी अधिक की जोरदार तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही अब इस शेयर का भाव इसके पिछले 8 महीने के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। सिर्फ पिछले 9 हफ्तों में इस शेयर में करीब 50% की जबरदस्त तेजी आ चुकी है। वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण बताए हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा से उम्मीदें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किअर स्टार्मर कल से भारत दौरे पर है। वे 8-9 अक्टूबर तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई में भी मुलाकात करेंगे। यहां आपको बताना वोडाफोन ग्रुप मूल रूप से ब्रिटेन की कंपनी है। अगस्त 2018 में वोडाफोन ग्रुप पीएलसी और भारत के कुमार मंगलम बिड़ला ग्रुप की कंपनी आइडिया सेल्युलर ने मिलकर वोडाफोन आइडिया बनाई थी। इस मर्जर के बाद से यह लगातार वित्तीय दबाव में है।

हालांकि अब निवेशकों में यह उम्मीद भी है पीएम मोदी और ब्रिटेन के पीएम के बीच मुलाकात के दौरान देशों के बीच कॉरपोरेट निवेश और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसमें वोडाफोन ग्रुप से जुड़ा मामला भी शामिल हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें