क्या आपने रिटायरमेंट प्लानिंग की है? अगर नहीं तो यह काम जितन जल्द पूरा करेंगे, उतना फायदे में रहेंगे। आज रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए कई स्कीम मार्केट में हैं। इनमें नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) और एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) मुख्य हैं। ये देखने में एक जैसी लगती हैं, लेकिन इनके बीच काफी फर्क है। इनमें से कौन सी आपके लिए बेस्ट है?
