Stock market : बाजार में आज दायरे में कारोबार होता दिखा। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। डिफेंस और PSU बैंक इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए हैं। FMCG, फार्मा और मेटल शेयरों में दबाव रहा। सेंसेक्स 239 अंक गिरकर 81,312 पर बंद हुआ है। निफ्टी 74 अंक गिरकर 24,752 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 64 अंक चढ़कर 55,417 पर बंद हुआ है। मिडकैप 13 प्वाइंट गिरकर 57,141 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे कमजोर होकर 85.36 के स्तर पर बंद हुआ है।