Get App

Market outlook: सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट की सुनामी, जानिए 18 जनवरी को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Stock market : आज लगभग 998 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 2238 शेयर गिरे हैं। जबकि 50 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 1 फीसदी की गिरावट आई है। निफ्टी के सबसे ज्यादा पिटने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 10:51 PM
Market outlook: सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट की सुनामी, जानिए 18 जनवरी को कैसी रह सकती है इनकी चाल
निफ्टी 460.35 अंकों के नुकसान के साथ 21,571.95 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी करेक्शन दिखा लेकिन मिड और स्मॉलकैप फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे

Stock market : आज 17 जनवरी को बाजार में पिछले 1.5 साल में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट में निफ्टी 21,600 के नीचे आ गया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,628.01 अंक या 2.23 फीसदी गिरकर 71,500.76 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 460.30 अंक या 2.09 फीसदी नीचे 21,572 पर बंद हुआ है। आज लगभग 998 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 2238 शेयर गिरे हैं। जबकि 50 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 1 फीसदी की गिरावट आई है।

निफ्टी के सबसे ज्यादा पिटने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज रहे। जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंफोसिस, एलटीआईमाइंडट्री और टीसीएस निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो आईटी को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बैंक इंडेक्स 4 फीसदी नीचे और ऑटो, मेटल, तेल और गैस रियल्टी 1-2 फीसदी नीचे बंद हुए।

18 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें