स्टॉक मार्केट में 16 मई को दोपहर बाद जबर्दस्त रिकवरी आई। इसमें बाजार के एक वर्ग की इस सोच का हाथ हो सकता है कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। एक दूसरे वर्ग का मानना है कि रिकवरी की वजह यह हो सकती है कि विदेशी फंड एक्सपायरी पर निफ्टी इंडेक्स में अपने ऑप्शंस पॉजिशंस से मुनाफा कमाना चाहते थे। 16 मई को निफ्टी में आई 203 अंक की तेजी 8 स्टॉक्स का बड़ा हाथ था। कुल तेजी में इनकी हिस्सेदारी 61 फीसदी थी। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल थीं।
