Get App

बाजार अब भी 'गिरावट में खरीदें' और 'रैली में बेचने' का है, लॉन्ग सौदों पर 17774 का SLरखें: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी कल फिर 20 DMA और 20 DEMA पर रुका था। निफ्टी में 20 DMA नीचे गिर रहा है, रैली का टिकना मुश्किल है। निफ्टी का पहला सपोर्ट 17856 पर और बड़ा सपोर्ट 17774 पर है। निफ्टी पर 17856 नहीं टूटा तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2023 पर 10:22 AM
बाजार अब भी 'गिरावट में खरीदें' और 'रैली में बेचने' का है, लॉन्ग सौदों पर 17774 का SLरखें: अनुज सिंघल
निफ्टी बैंक ने कमजोरी के साफ संकेत दिखाए हैं। इस महीने निफ्टी 1 फीसदी गिरा है। निफ्टी बैंक 2.3 फीसदी नीचे फिसला है

आज बाजार का सेटअप कैसा है और निफ्टी-बैंक निफ्टी में कैसे हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार पिंग पोंग का खेल बन गया है। तीन दिन से बाजार ने ऑप्शन राइटर्स को फंसाया है। निफ्टी 17800-18,200 की रेंज में घूम रहा है। 18200 के पास बेचना और 17800 के पास लेना काम कर रहा है। लॉन्ग सौदों पर 17,774 और शॉर्ट सौदों पर 18,251 का SLरखें। 17774 या फिर 18251 निकलने के बाद ही बड़ी तेजी संभव है। जनवरी में FIIs ने 10125 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, DIIs ने 6287 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। फेड चेयरमैन जिरोम पॉवेल महंगाई पर अपने रुख पर कायम हैं।

ग्लोबल संकेत

ग्लोबल संकेतों की बात करें तो डॉलर में कमजोरी जारी है। डॉलर इंडेक्स 103 के पास दिख रहा है। USD-INR 83.27 से गिरकर 81.78 पर आ गया है। चीन का खुलना बड़ी थीम है। अलीबाबा 4 फीसदी ऊपर दिख रहा है। चीन से जुड़े शेयर अच्छा करते रहेंगे। मेटल इंडेक्स गिरकर 20 DMA तक आ गया है। मेटल इंडेक्स आज चल सकता है। बाजार में अब मेटल ही बड़ी थीम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें