MARKET THIS WEEK : बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में आज शानदार रिकवरी देखने को मिली है। 3 दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी तेजी के साथ बंद हुए हैं। मेटल, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, IT और FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। साप्ताहिक आधार पर देखें तो बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते साप्ताहिक गिरावट देखने को मिली है। ये 2024 की सबसे लंबी गिरावट है। शुक्रवार या आज की तेजी से बाजार में साप्ताहिक गिरावट कम हुई। फिर भी सेंसेक्स और निफ्टी में 0.2-0.4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए हैं।
