Market Trend : ग्लोबल मार्केट से मिले रहे अच्छे संकेतों के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 24500 के ऊपर पहुंच गया है। सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 519.05 अंक या 0.66% बढ़कर 78,613.69 पर और निफ्टी 172.95 अंक या 0.71% बढ़कर 24,556.55 पर कारोबार दिख रहा था। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन,बजाज फाइनेंस,ITC,TMPV और बजाज फिनसर्व शामिल हैं,जबकि गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा,मारुति सुजुकी,भारती एयरटेल,ONGC और अपोलो हॉस्पिटल शामिल हैं। सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। FMCG और टेलीकॉम इंडेक्स में 1-1% की बढ़ोतरी देखने को मिल रह है।
