Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने हासिल की खास उपलब्धि, बना डाली 3 करोड़ से अधिक कारें

मारुति सुजुकी ने कहा कि सुजुकी के सभी प्रोडक्शन बेस में भारतीय कारोबार ने इस उपलब्धि को सबसे तेजी से हासिल किया है। मारुति सुजुकी ने दिसबंर 1983 में उत्पादन शुरू किया था और कंपनी को इस लक्ष्य तक पहुंचने में 40 साल 4 महीने लगे हैं

अपडेटेड Apr 03, 2024 पर 3:17 PM
Story continues below Advertisement
मारुति सुजुकी ने अपनी स्थापना के बाद से ही भारत में अपना दबदबा कायम रखा है

Maruti Suzuki India Shares: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने 3 करोड़ से अधिक वाहनों के उत्पादन की उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने बताया कि इन वाहनों का उत्पादन उसके गुरुग्राम, मानेसर (हरियाणा) और हंसलपुर (गुजरात) के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया गया। हालांकि मारुति सुजुकी की यह उपलब्धि उसके निवेशकों में जोश भरने में नाकाम रही और बुधवार 3 अप्रैल के कारोबार के दौरान पूरे दिन उसका शेयर लाल निशान में रहा। दोपहर 2.30 बजे के करीब, मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर एनएसई पर 1 फीसदी की गिरावट के साथ 12,431 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा थे।

मारुति सुजुकी ने कहा कि सुजुकी के सभी प्रोडक्शन बेस में भारतीय कारोबार ने इस उपलब्धि को सबसे तेजी से हासिल किया है। मारुति सुजुकी ने दिसबंर 1983 में उत्पादन शुरू किया था और कंपनी को इस लक्ष्य तक पहुंचने में 40 साल 4 महीने लगे हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने इस मौके पर कहा, "हम अपने ग्राहकों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने 1983 में उत्पादन शुरू करने के बाद से लगातार हमारे उत्पादों में अपना भरोसा दिखाया है। हम 'मेक इन इंडिया' के प्रति प्रतिबद्ध हैं और घरेलू व ग्लोबल बाजारों की जरूरतों को पूरा करते हुए देश में अपने कारोबार को मजबूत कर रहे हैं। भारत के कुल व्हीकल एक्सपोर्ट में करीब 40% योगदान हमारा अकेले का है।"


मारुति सुजुकी ने अपनी स्थापना के बाद से ही भारतीय बाजार में अपना दबदबा कायम रखा है। कंपनी का दावा है कि उसने 1987 में एक्सपोर्ट शुरू किया था और अब भारत के कुल व्हीकल एक्सपोर्ट में उसका लगभग 40% का योगदान है।

कंपनी के हरियाणा में 2 जगह प्लांट हैं- गुरुग्राम और मानेसर। इन दोनों मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ने 2.68 करोड़ से अधिक वाहनों का उत्पादन किया है। वहीं इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात ने 32 लाख से अधिक वाहनों का उत्पादन किया है। मारुति सुजुकी के इस उपलब्धि तक पहुंचने में उसकी ऐतिहासिक कार 'मारुति 800' का काफी योगदान रहा, जिसके करीब 29 लाख से अधिक यूनिट्स का उत्पादन हुआ।

यह भी पढ़ें- Hot Stocks: जिंदल सॉ सहित इन 3 शेयरों पर लगाए दांव, बस कुछ हफ्तों में मिल सकता है 11% तक रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।