Get App

निवेश के गुरु घंटाल के चक्कर में कहीं आप तो नहीं फसे हैं? बिना लाइसेंस करोड़ों रुपए मैनेज कर रहे हैं ट्रेडर्स-इनफ्लूएंसर्स

Investment Scam: एक सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक फोन रिकॉर्डिंग शेयर की गई है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे को अपहरण करने और मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है। जिस अकाउंट से यह रिकॉर्डिंग शेयर की गई है, एक निवेशक ने अपने पैसे वापस मांगे थे, जिसके बाद उसे भाड़े के एक व्यक्ति से धमकी दिलवाई जा रही है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 06, 2022 पर 8:25 PM
निवेश के गुरु घंटाल के चक्कर में कहीं आप तो नहीं फसे हैं? बिना लाइसेंस करोड़ों रुपए मैनेज कर रहे हैं ट्रेडर्स-इनफ्लूएंसर्स
Investment Scam: एक सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक फोन रिकॉर्डिंग शेयर की गई है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे को अपहरण करने और मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है। जिस अकाउंट से यह रिकॉर्डिंग शेयर की गई है, एक निवेशक ने अपने पैसे वापस मांगे थे, जिसके बाद उसे भाड़े के एक व्यक्ति से धमकी दिलवाई जा रही है

नकली स्टॉक-मार्केट गुरुओं को लेकर सोशल-मीडिया चैनलों पर फैली नाराजगी के बीच, एक बड़ा और अवैध बिजनेस मुश्किल में पड़ गया है। यह बिजनेस बिना जरूरी लाइसेंस के दूसरों के पैसों को मैनेज करने से जुड़ा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ बड़े ट्रेडर्स-इनफ्लूएंसर्स ( की पोल-पट्टी खुलने के बाद, इस बिजनेस के ग्राहक घबरा रहे हैं और अपने पैसे वापस करने के लिए कह रहे हैं। एक सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक फोन रिकॉर्डिंग शेयर की गई है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे को अपहरण करने और मारने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है। जिस अकाउंट से यह रिकॉर्डिंग शेयर की गई है, एक निवेशक ने अपने पैसे वापस मांगे थे, जिसके बाद उसे भाड़े के एक व्यक्ति से धमकी दिलवाई जा रही है।

आखिर यह बिजनेस है क्या?

मनीकंट्रोल ने जितने भी लोगों से इस स्टोरी के लिए बात की, उनमें से कोई भी अपना नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहता था। लेकिन उन्होंने बार-बार कहा कि इसके बारे में लगभग सभी लोगों को पता है और ट्रेडर्स के लिए दूसरों के पैसे मैनेज करना एक आम बात है, भले ही वे उनके पास ऐसा करने का लाइसेंस न हो।

यह बात लगभग सबके सामने आ चुकी हैं कि कुछ ट्रेडर्स यूट्यूब (YouTube) और Telegram (टेलीग्राम) जैसे सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध एडवाइजरी सर्विस चला रहे हैं। लेकिन ये एडवाइजर्स वहां लोगों को सिर्फ स्टॉक टिप्स देते हैं। मनीकंट्रोल को जो पता चला है कि वह इससे एक कदम आगे की चीज है कि ये ट्रेडर्स बिना किसी लाइसेंस के दूसरों के पैसे भी मैनेज कर रहे हैं और उनके लिए खुद ट्रेड करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें