Sensex में 1.42% का उछाल, Nifty भी 24000 के पार बंद, इन सेक्टर्स के दम पर ₹6 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty Closes Red: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 25 मई को सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। चौतरफा रौनक के बीच निवेशकों की दौलत में ₹6 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। एक अहम सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाना चाहा लेकिन तीन अहम सेक्टर्स की मजबूती ने इसे तगड़ा सपोर्ट दिया। जानिए ओवरऑल मार्केट की स्थिति आज कैसी रही

अपडेटेड May 25, 2026 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
Sensex-Nifty Closes Green: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

Sensex-Nifty Closes Green: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद ने दुनिया भर के बाजारों में जोश भर दिया और घरेलू मार्केट में भी इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इंट्रा-डे में  सेंसेक्स में 1100 प्वाइंट्स का उछाल आया तो निफ्टी भी 24 हजार के पार पहुंच गया। कच्चे तेल के 5% से अधिक फिसलकर $100 के नीचे आने से मार्केट में शानदार रौनक दिखी। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी खरीदारी दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1% तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेक्टरवाइज आज एफएमसीजी को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ है लेकिन निफ्टी एफएमसीजी में भी गिरावट आधे फीसदी से काफी कम रही। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 3%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 2% से अधिक तो निफ्टी ऑटो भी डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेक्टरवाइज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹6 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹6 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 1073.61 प्वाइंट्स यानी 1.42% की बढ़त के साथ 76,488.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 312.40 प्वाइंट्स यानी 1.32% के उछाल के साथ 24,031.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 1143.72 प्वाइंट्स उछलकर 76,559.07 और निफ्टी 50 भी 335.15 प्वाइंट्स उछलकर 24,054.45 तक पहुंचा था।


निवेशकों की दौलत में ₹6.52 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,62,25,220.263 करोड़ था। आज यानी 25 मई 2026 को मार्केट में यह ₹4,68,77,562.14 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹6,52,341.877 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 26 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 26 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज इंफोसिस, टीसीएस और एचयूएल में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 890

154 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4531 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2785 शेयर मजबूत हुए तो 1535 में गिरावट रही जबकि 211 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 154 शेयर एक साल के हाई और 51 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 14 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 90

स्टॉक मार्केट में आज दिन भर की हलचलों के बारे में यहां पढ़ें

इन पांच वजहों से आज मार्केट में रही शानदार रौनक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।