बंपर खरीद से MCX का शेयर 6% उछला, छुआ नया पीक

MCX Share Price: NSE पर शेयर ने 7,048.60 रुपये का रिकॉर्ड हाई देखा। केवल एक सप्ताह में शेयर 12 प्रतिशत मजबूत हुआ है। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में MCX का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 73 प्रतिशत बढ़कर 285.6 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन 62.8 प्रतिशत पर आ गया

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MCX का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा 153.6 करोड़ रुपये रहा।

MCX Stock Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के शेयरों में 6 दिसंबर को इंट्राडे में 8.5 प्रतिशत की जबर्दस्त तेजी दिखाई दी। भारी मात्रा में शेयरों की खरीद होने से कीमत नए रिकॉर्ड हाई तक चली गई। MCX का शेयर बीएसई पर सुबह बढ़त के साथ 6559.80 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 8.5 प्रतिशत तक चढ़ा और 7046.70 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का BSE पर नया पीक है।

NSE पर शेयर ने 7,048.60 रुपये का रिकॉर्ड हाई देखा। MCX शेयर ने पहली बार 7000 रुपये का लेवल क्रॉस किया है। MCX का मार्केट कैप 35,200 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबार बंद होने पर शेयर BSE पर 6.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 6917.80 रुपये पर और NSE पर 6.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 6,904 रुपये पर सेटल हुआ। पिछले एक साल में शेयर की कीमत लगभग 120 प्रतिशत उछली है। केवल एक सप्ताह में शेयर 12 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

HDFC Securities ने दे रखी है 'बाय' रेटिंग


ब्रोकरेज फर्म HDFC Securities का मानना है कि MCX के मैनेजमेंट का फोकस पिछले कुछ सालों से प्रमुख रूप से टेक्नोलॉजी ट्रांजिशन पर रहा है। यहां से फोकस मुख्य रूप से प्रोडक्ट और मार्केट डेवलपमेंट पर होगा। मिनी कॉन्ट्रैक्ट्स और मंथली एक्सपायरी वाले गोल्ड ऑप्शंस की शुरुआत इस दिशा में कदम हैं।

BSE के शेयरों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, बस 3 दिन में 19% बढ़ा भाव, इस साल 146% दिया रिटर्न

ब्रोकरेज के मुताबिक, आगे चलकर उम्मीद है कि नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च, विस्तार और कमोडिटीज में FPI और निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के साथ वॉल्यूम धीरे-धीरे बढ़ेगा। ब्रोकरेज ने MCX के शेयर के लिए 'बाय' कॉल दी है। टारगेट प्राइस 7,000 रुपये दिया था, जो शेयर ने छू लिया है।

सितंबर 2024 तिमाही में मुनाफे में लौटी MCX

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा 153.6 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 19.1 करोड़ रुपये का घाटा झेला था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 73 प्रतिशत बढ़कर 285.6 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 165.1 करोड़ रुपये था। सितंबर 2024 तिमाही में EBITDA मार्जिन 62.8 प्रतिशत पर आ गया।

टाटा पावर ने पेश किया ग्रोथ का तगड़ा रोडमैप, स्टॉक को लगा तेजी का जोरदार तड़का

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।