Get App

Metal Stocks: फोकस में रहेंगे वेदांता, टाटा स्टील जैसे मेटल स्टॉक्स, अमेरिका से आया बड़ा संकेत

Metal Stocks: अमेरिका से स्टील और एल्युमिनियम टैरिफ में संभावित बदलाव के संकेत मिले हैं। इससे वेदांता, टाटा स्टील, हिंडाल्को और JSW स्टील जैसे मेटल स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। निवेशकों की नजर अब टैरिफ नीति की अगली स्पष्टता पर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:00 PM
Metal Stocks: फोकस में रहेंगे वेदांता, टाटा स्टील जैसे मेटल स्टॉक्स, अमेरिका से आया बड़ा संकेत
भारतीय कंपनियों पर अमेरिकी संकेत का असर मिला जुला हो सकता है।

Metal Stocks: भारतीय शेयर बाजार में स्टील और एल्युमिनियम कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी। वजह है अमेरिका से आया संकेत। संयुक्‍त राज्‍य व्‍यापार प्रतिनिधि (USTR) जैमीसन ग्रीयर (Jamieson Greer) ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन स्टील और एल्युमिनियम पर लगे व्यापक टैरिफ में कुछ बदलाव पर विचार कर रहा है। हालांकि मूल टैरिफ पूरी तरह हटाने की बात नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड अपने व्यापार नीति में जैमी ग्रीयर को काफी तवज्जो देते हैं।

टैरिफ रहेगा, लेकिन राहत मुमकिन

CNBC से बातचीत में ग्रीयर ने साफ किया कि कोर टैरिफ बने रहेंगे। लेकिन कंपनियों पर नियमों का बोझ कम करने के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कई कंपनियों ने शिकायत की है कि स्टील और एल्युमिनियम से बने डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स पर ड्यूटी की गणना काफी जटिल और महंगी हो गई है। सरकार अब इस प्रक्रिया को आसान बनाने पर सोच रही है।

अमेरिकी बाजार में तुरंत असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें