माइनिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुनाया है कि राज्यों को टैक्स लगाने का अधिकार है, रॉयल्टी का नहीं। क्या है पूरा फैसला और क्या होगा इसका असर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के असीम मनचंदा ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट की संवैधानिक पीठ को दो बड़े सवालों का जवाब देना था। पहला ये कि क्या रॉयल्टी एक प्रकार का टैक्स है। दूसरा यह कि क्या राज्यों के पास माइनिंग पर रोक या टैक्स लगाने का कोई अधिकार है या नहीं।
