Monte Carlo Fashions Share Price: शानदार नतीजे पर 6% उछले शेयर, अब चार्ट दे रहा यह सिग्नल

ब्रांडेड कपड़ों की दिग्गज कंपनी मोंटे कार्लो (Monte Carlo) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिखा। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 में कंपनी को सालाना आधार पर 12 फीसदी अधिक रेवन्यू हासिल हुआ। इसका असर आज कंपनी के शेयरों पर भी दिखा है

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 6:22 PM
Monte Carlo के शेयर आज 696.05 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ब्रांडेड कपड़ों की दिग्गज कंपनी मोंटे कार्लो (Monte Carlo) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिखा। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 में कंपनी को सालाना आधार पर 12 फीसदी अधिक रेवन्यू हासिल हुआ। इसका असर आज 11 जनवरी को शेयरों पर भी दिखा है। इसके शेयर आज करीब 6 फीसदी के उछाल के साथ इंट्रा-डे में बीएसई पर 711.05 रुपये के भाव पर पहुंच गए। हालांकि कारोबार की समाप्ति पर मुनाफा वसूली के चलते यह फिसलकर 3.70 फीसदी की बढ़त के साथ 696.05 रुपये के भाव (Monte Carlo Fashions Share Price) पर बंद हुआ है।

    Shriram AMC के नए एमडी-सीईओ की नियुक्ति पर मार्केट का तगड़ा रिस्पांस, तीन दिन में 71% उछल गए शेयर

    आगे भी तेजी का दिख रहा रुझान


    मोंटे कार्लो के शेयर आज 696.05 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। तकनीकी रूप से इसने डेली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाया है यानी आगे भी तेजी का रुझान है। अभी यह एक साल के रिकॉर्ड हाई से करीब 23 फीसदी डिस्काउंट पर है। पिछले साल 15 सितंबर को यह 907.55 रुपये के एक साल के रिकॉर्ड ऊंचे लेवल पर था। पिछले साल 30 मई 2022 को यह 424.90 रुपये के भाव पर था जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

    चीन की कैमरा कंपनी भारत में सेटअप करेगी Apple का प्लांट, 30 करोड़ डॉलर के प्रोजेक्ट का ये है पूरा प्लान

    कैसी रही Monte Carlo Fashions के लिए दिसंबर तिमाही

    मांग मजबूत होने के चलते दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ गया। दिसंबर तिमाही में एंड ऑफ सीजन सेल से भी कंपनी के कारोबार को फायदा मिला। लागत महंगा होने के बावजूद कंपनी का कारोबार मजबूत हुआ क्योंकि कंपनी ने इसका कुछ हिस्सा कंज्यूमर्स पर भी डाल दिया और इसे बाकी खर्चों के साथ भी एडजस्ट किया गया। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों अप्रैल-दिसंबर 2022 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़ा।

    डिक्स्लेमर: यहां दी गई सूचना सिर्फ जानकारी के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा है। ऐसे में निवेश से पहले अपने सलाहकार से जरूर संपर्क कर लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।