Get App

सिर्फ HDFC के दोनों शेयरों से 900 अंक उछला BSE Sensex, 60 हजार के पहुंचा पार

सोमवार को BSE सेसेंक्स में कुल 1,335 अंकों की उछाल आई, जिसमें 932 अंक या करीब 70 फीसदी की उछाल सिर्फ HDFC के दोनों शेयरों से आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2022 पर 7:31 PM
सिर्फ HDFC के दोनों शेयरों से 900 अंक उछला BSE Sensex, 60 हजार के पहुंचा पार
HDFC और HDFC बैंक के मर्जर को पूरा होने में 12 से 18 महीने लग सकते हैं

अप्रैल महीने के पहले कुछ दिन शेयर बाजार के लिए शानदार रहे। सेंसेक्स (Sensex) में इस दौरान 2 फीसदी की अधिक उछाल आई और आज यानी सोमवार 4 अप्रैल को यह अपने बीते ढाई महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को बाजार के सभी सेगमेंट में उछाल देखने को मिली। हालांकि Sensex के उछाल में सबसे अधिक योगदान HDFC के दोनों शेयरों का रहा। HDFC बैंक में HDFC लिमिटेड के मर्जर के ऐलान से दोनों कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल आई।

दोनों बेंचमार्क इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी ने मनोवैज्ञानिक स्तर को फिर पार करने में कामयाबी पाई। सेंसेक्स जहां 60 हजार अंक के पार बंद हुआ, वहीं Nifty50 ने 18 हजार के स्तर को पार किया।

Sensex सोमवार को 1,335 अंक या 2.25 फीसदी की उछाल के साथ 60,612 अंक पर बंद हुआ, जो 18 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। वहीं Nifty 383 अंक या 2.17 फीसदी बढ़कर 18,053 अंक पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें