Get App

Motherson Sumi Wiring Shares: डिविडेंड के ऐलान पर 3% बढ़ी शेयरों की चमक, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Motherson Sumi Wiring Shares: मदरसन सुमी वायरिंग के डिविडेंड के ऐलान पर 21 मार्च के कारोबारी दिन शेयरों में जोरदार तेजी का रुझान दिखा। कंपनी ने हर शेयर पर 0.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गई है। इस ऐलान पर शेयर शुक्रवार को बीएसई पर इंट्रा-डे में 3 फीसदी से अधिक उछल गए थे

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 22, 2025 पर 10:35 AM
Motherson Sumi Wiring Shares: डिविडेंड के ऐलान पर 3% बढ़ी शेयरों की चमक, चेक करें रिकॉर्ड डेट
Motherson Sumi Wiring समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल और सुमिटोमो वायरिंग सिस्टम्स के बीच का एक ज्वाइंट वेंचर है।

Motherson Sumi Wiring Shares: मदरसन सुमी वायरिंग के डिविडेंड के ऐलान पर 21 मार्च के कारोबारी दिन शेयरों में जोरदार तेजी का रुझान दिखा। कंपनी ने हर शेयर पर 0.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो गई है। इस ऐलान पर शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे में 3.20 फीसदी उछलकर 54.50 रुपये के भाव पर पहुंच गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 2.82 फीसदी की बढ़त के साथ 54.30 रुपये के भाव पर है जो शुक्रवार को इसके शेयरों का बीएसई पर क्लोजिंग प्राइस है।

Motherson Sumi Wiring के डिविडेंड की क्या है रिकॉर्ड डेट?

मदरसन सुमी वायरिंग ने इस वित्त वर्ष 2025 के लिए 0.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड के लिए 28 मार्च 2025 का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। इससे पहले लगातार तीन वित्त वर्षों के लिए कंपनी ने फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था। वित्त वर्ष 2022 के लिए कंपनी ने मई 2022 में प्रति शेयर 0.85 रुपये, वित्त वर्ष 2023 के लिए मई 2023 में 0.65 रुपये और वित्त वर्ष 2024 के लिए जुलाई 2024 में 0.80 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था।

कैसी है सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें