Get App

तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने की 99 फीसदी उम्मीद: रामदेव अग्रवाल

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने कहा कि तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने की पूरी संभावना है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मार्केट में बड़ी गिरावट आएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2024 पर 11:11 AM
तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने की 99 फीसदी उम्मीद: रामदेव अग्रवाल
रामदेव अग्रवाल ने कहा कि अगर फिर से एनडीए की सरकार बनती है तो डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे स्टॉक्स की चमक बढ़ेगी।

लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले रामदेव अग्रवाल का बड़ा बयान आया है। अग्रवाल मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन एवं को-फाउंडर हैं। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने चुनाव के नतीजों को लेकर अपना अनुमान बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सरकार बनाने की 99 फीसदी उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो मार्केट में बड़ी गिरावट आएगी। लोकसभा चुनावों की सातवीं और अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। उसी दिन शाम में एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे। केंद्र में किसकी सरकार बनेगी इसका पता 4 जून को चलेगा, जिस दिन वोटों की गिनती होगी।

NDA की सरकार नहीं बनने पर मार्कट में बड़ी गिरावट

ब्रोकरेज फर्में चुनावों के नतीजों को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रही हैं। उनका मानना है कि अलग-अलग नतीजों का मार्केट पर अलग-अलग तरह से असर पड़ेगा। लेकिन, इस बात को लेकर आम राय दिख रही है कि अगर BJP तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने में नाकाम रहती है तो मार्केट में काफी ज्यादा बिकवाली देखने को मिलेगी। इस बीच, अग्रवाल ने बेंगलुरु में मोतीलाल ओसवाल टावर के उद्घाटन के मौके पर बीते हफ्ते के अंत में कहा, " बाजार में कितनी गिरावट आएगी यह इस बात पर निर्भर करेगा कि NDA कितनी सीटें जीतती है।"

निवेशकों को मार्केट को लेकर न्यूट्रल रहने की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें