स्टॉक मार्केट में गिरावट पर कुछ हद तक ब्रेक लगा है। लेकिन, अब भी बाजार की दिशा का अंदाजा नहीं लग रहा। ऐसे में निवेशकों को यह समझ नहीं आ रहा कि अभी किस सेक्टर या स्टॉक पर दांव लगाने में फायदा हो सकता है। मनीकंट्रोल ने इस सवाल का जवाब जानने के लिए मोतीलाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अंकित मंधोलिया से बातचीत की। उनसे पूछा कि अभी निवेशकों को किन स्टॉक्स या सेक्टर से दूर रहना चाहिए और किन स्टॉक्स या सेक्टर में निवेश बढ़ाना चाहिए। फाइनेंशियल मार्केट का 20 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाले मंधोलिया ने मार्केट को लेकर कई अहम बातें बताईं।
