Get App

Msafe Equipments IPO Listing: ₹123 का शेयर लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर, निचले स्तर से हुई जोरदार रिकवरी

Msafe Equipments IPO Listing: एमसेफ इक्विपमेंट्स ऊंचाई पर सुरक्षित तरीके से काम करने के लिए जरूरी इक्विपमेंट्स बनाती है जिसकी यह बिक्री भी करती है और किराए पर भी देती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 4:20 PM
Msafe Equipments IPO Listing: ₹123 का शेयर लिस्ट होते ही लोअर सर्किट पर, निचले स्तर से हुई जोरदार रिकवरी
Msafe Equipments IPO Listing: एमसेफ इक्विपमेंट्स का ₹66 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 जनवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Msafe Equipments IPO Listing: सेफ्टी इक्विपमेंट्स बनाने वाली एमसेफ इक्विपमेंट्स के शेयरों की आज BSE SME पर शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार मिला था और ओवरऑल इसे 166 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹123 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹144.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 17.07% का लिस्टिंग गेन (Msafe Equipments Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।

टूटकर यह ₹136.80 के लोअर सर्किट पर आ गया। निचले स्तर पर खरीदारी से इसने जोरदार रिकवरी की और उछलकर यह ₹151.20 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। ऊपरी लेवल पर हल्की मुनाफावसूली के साथ यह ₹150.80 (Msafe Equipments Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 22.60% मुनाफे में हैं।

Msafe Equipments IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एमसेफ इक्विपमेंट्स का ₹66 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 166.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 117.97 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 308.23 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 133.16 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹54 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 54 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹32.26 करोड़ नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने, ₹6 करोड़ किराए को लेकर इक्विपमेंट्स बनाने, ₹8.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें