MTNL Stock Price: कर्ज में डूबी सरकारी टेलिकॉम कंपनी महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के शेयरों में 14 अक्टूबर को इंट्राडे में 8 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दिखी। बाद में तेजी 5 प्रतिशत पर सिमट गई। कहा जा रहा है कि कंपनी के लिए रिवाइवल प्लान ढूंढा जा सकता है और हो सकता है कि रिजॉल्यूशन के लिए यह NCLT में न जाए। यह जानकारी CNBC-TV18 को सोर्सेज से मिली है।
