Multibagger Stock: गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले हाई क्वालिटी के नट-बोल्ट बनाने वाली कंपनी स्टर्लिंग टूल्स (Sterling Tools) के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। डिविडेंड के ऐलान पर इसके शेयरों में निवेशक अच्छी-खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और आज की बात करें तो बीएसई पर यह 1.12 फीसदी के उछाल के साथ 361 रुपये (Sterling Tools Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 372.90 रुपये तक पहुंच गया था। पिछले एक साल में इसने 200 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। पिछले महीने यह पांच साल के हाई पर पहुंच गया था लेकिन फिर यह फिसल गया। हालांकि अब इसमें डिविडेंड के ऐलान पर फिर खरीदारी तेज हुई है।
