स्मॉलकैप कंपनी बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन के बोर्ड की बैठक 19 जुलाई को होने वाली है। कंपनी इस बैठक में बोनस इश्यू पर फैसला लेगी। यह है मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों को पिछले कुछ सालों में तगड़ा रिटर्न दिया है। आज 8 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 3.35 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 261.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1853.93 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 284 रुपये और 52-वीक लो 137.55 रुपये है।
