Multibagger Share: आयरन और स्टील सेक्टर की एक कंपनी का शेयर पिछले 5 सालों में 1 लाख रुपये को 44 लाख रुपये में तब्दील कर चुका है। शेयर ने 12 रुपये से चढ़कर 541 रुपये तक का सफर तय किया है। केवल एक साल में यह 180 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हो चुका है। शेयर का नाम है सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स। यह सारदा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है, जो साल 1973 में इनकॉरपोरेट हुई थी। यह स्टील और कैप्टिव आयरन ओर की प्रोड्यूसर है। साथ ही नीश ग्रेड मैंगनीज बेस्ड फेरो अलॉयज की मैन्युफैक्चरर और एक्सपोर्टर भी है। इसका हेडक्वार्टर रायपुर, छत्तीसगढ़ में है।
