Multibagger Stock: सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली, इसकी बॉटलिंग कर डिस्ट्रीब्यूट करने वाली दिग्गज कंपनी वरूण बेवरेज (Varun Beverages) के शेयर आज करीब दो फीसदी मजबूत हुए हैं। हालांकि लांग टर्म की बात करें तो यह मल्टीबैगर साबित हुआ है और छह साल से भी कम समय में इसने निवेशकों की पूंजी आठ गुना बढ़ा दी है।
