Get App

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी कंपनी NBCC को करीब ₹319 करोड़ के नए प्रोजेक्ट मिले हैं। असम में हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, मेघालय में दो पुल और बिहार में स्टार्टअप सेंटर जैसे काम शामिल हैं। इन ऑर्डर्स के बाद कंपनी के शेयर प्राइस पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 6:58 PM
Stock in Focus: सरकारी कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
NBCC (India) Ltd का शेयर गुरुवार 19 मार्च को NSE पर 5.99 प्रतिशत गिरकर 83.14 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (India) Ltd को देश के भीतर कई नए प्रोजेक्ट मिले हैं। इन ऑर्डर्स की कुल कीमत करीब 319.78 करोड़ रुपये है। ये प्रोजेक्ट असम, मेघालय और बिहार में हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्थागत विकास से जुड़े हैं।

ऑयल इंडिया से मिला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

इनमें सबसे बड़ा ऑर्डर Oil India Ltd से मिला है, जिसकी कीमत करीब 227.99 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट के तहत असम के डुलियाजन में एग्जीक्यूटिव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (DX Area) का निर्माण किया जाएगा।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह प्रोजेक्ट टर्नकी आधार पर पूरा किया जाएगा। इसमें NBCC प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम करेगी और पूरे निर्माण कार्य की निगरानी करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें