Nifty 50 Weekly Report: मार्केट में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स पिछले कारोबारी हफ्ते में 2 फीसदी से अधिक टूट गए। निफ्टी 28 जून के बाद के निचले स्तर 24181 पर आ गया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड (रिसर्च, वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका का मानना है कि मार्केट में अभी कमजोरी बनी रहने वाली है। पिछले कारोबारी हफ्ते की बात करें तो निफ्टी 50 पर अधिकतर स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव रहा और सिर्फ चार शेयर ही ग्रीन जोन में बंद हुए जिसमें से एक में तो तेजी मामूली ही रही। वहीं रेड जोन वाले स्टॉक्स में करीब 23 फीसदी तक की गिरावट रही।
