बैंकों में जोरदार तेजी की बदौलत निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन नया शिखर बनाया। बैंक निफ्टी भी 700 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर नई ऊंचाई पर पहुंचा। मिडकैप में भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड का सिलसिला जारी है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में कविता जैन ने डिक्सन टेक्नोलॉजी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने एसआरएफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने वा टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Dixon Technologies
कविता जैन ने Dixon Technologies के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 6100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 267 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 300/325 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 195 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश पालवीय ने SRF पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SRF में 2469 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2540/2550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2460 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ABB India
शिवांगी सरडा ने ABB India पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ABB India में 4703 रुपये के स्तर पर खरीदरी करें। इसमें 4870 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4585 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Va Tech
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Va Tech का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Va Tech के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 619 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )