अगस्त की 11 तारीख को Nifty Bank पुट ऑप्शंस के 45,700 के स्ट्राइक पर कुछ अचानक ट्रेड (Freak Trades) की वजह से ट्रेड स्कावयर-अप होने से पहले थोड़े समय के लिए प्रीमियम में 90 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ गई। इस ट्रेड्स से जुड़े ब्रोकर्स और क्लाइंट्स की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन, मनीकंट्रोल को डेरिवेटिव मार्केट प्लेयर्स से पता चला है कि ट्रेड के ये ऑर्डर कई क्लाइंट्स की तरफ से दिए गए थे। इनमें से सभी एक ही स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल कर रहे थे। ये क्लाइंट्स पुट ऑप्शंस 90 रुपये प्रीमियम पर बेचने (या राइट करने) में कामयाब हो गए, जबकि उस समय मार्केट में करीब 1,300 रुपये प्रीमियम चल रहा था। उस दिन सबसे ज्यादा प्रीमियम 1,371 रुपये था।
