Get App

निफ्टी, बैंक निफ्टी में बना रहे है निवेश की स्ट्रैटजी तो एक्सपर्ट के इन बताए आंकड़ों पर जरूर रखें ध्यान

वीकली ऑप्शन के हिसाब से हमारे पास बड़ा सपोर्ट नहीं है लेकिन 18500-600-700 जोन में कॉल राइटर्स आक्रामक हुए है। आज के ट्रेड पर अंदाजा लगाना मुश्किल है। रिस्क और रिवॉर्ड के हिसाब से बाजार खुलने के बाद ट्रेड पर फैसला लेगें

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2022 पर 9:43 AM
निफ्टी, बैंक निफ्टी में बना रहे है निवेश की स्ट्रैटजी तो एक्सपर्ट के इन बताए आंकड़ों पर जरूर रखें ध्यान
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 43560-43810 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन44010-44190 है । वहीं पहला बेस 43121-43010 पर है।

अमेरिका में मंदी की आशंका के बीच ग्लोबल बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी लाल निशान पर होने के संकेत मिल रहे हैं । इसके पहले कल यानी 15 दिसंबर को भारतीय बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी, जिसके बाद सेंसेक्स 61,799 और निफ्टी 18,415 पर बंद हुए थे। ऐसे में खराब ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार की चाल कैसी रहेगी और निफ्टी , बैंक निफ्टी में आपकी कमाई की रणनीति क्या होनी चाहिए इसपर भी डाल लेते है एक नजर।

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 18406-18454और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 18510-18556/610 है। इसका पहला बेस जोन 18332-18257 और दूसरा बड़ा बेस जोन 18186-18143 है। कल बिकवाली के दबाव में ऑप्शन बेस और 20 DEMA टूटा। वीकली ऑप्शन के हिसाब से हमारे पास बड़ा सपोर्ट नहीं है लेकिन 18500-600-700 जोन में कॉल राइटर्स आक्रामक हुए है। आज के ट्रेड पर अंदाजा लगाना मुश्किल है। रिस्क और रिवॉर्ड के हिसाब से बाजार खुलने के बाद ट्रेड पर फैसला लेगें। 18406 के नीचे बने रहते तक 18143 भी संभव है। 18143 से जितना दूर हो सके शॉर्ट ट्रेड लें। 18454 के ऊपर शॉर्ट ना करें। वहीं 18143 पर 50 DMA और यहां से पुलबैक संभव है। शॉर्टकवरिंग के लिए 18406-454 होना जरूरी हैं।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने गुजरात में लॉन्च किया FMCG ब्रांड 'इंडिपेंडेंस', बेचेगी दाल-चावल

वहीं बैंक निफ्टी आज कैसे होगी कमाई। इस पर बात करते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 43560-43810 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन44010-44190 है । वहीं पहला बेस 43121-43010 पर है। इसका पहला बड़ा बेस जोन42820-43640पर है।बैंक निफ्टी में भी कल गिरावट रही। बैंक निफ्टी 13 अक्टूबर के बाद 10 DEMA के नीचे आया। ऑप्शन के आंकड़े निगेटिव लग रहे हैं। 43600-44000 पर कॉल राइटर्स जमें हुए है जबकि पुट राइटर्स 43000 पर सपोर्ट तलाश रहे हैं। 43500-600 के नीचे फिसले तो गिरावट बढ़ेगी। पहले बेस के करीब खुले तो शॉर्ट ना करें। पहला बेस 20 DEMA का स्तर, शॉर्ट फंस सकते हैं। 43810 के ऊपर ट्रेड होने लगे तो शॉर्ट से निकल जाएं। 43810 के ऊपर अच्छा रिवर्सल मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें