Nifty Outlook: त्योहारी हफ्ते से पहले भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार रैली दिखाई। इसने पिछले चार महीनों में सबसे बड़ी वीकली बढ़त दर्ज की। निफ्टी 50 ने लगातार तीसरे हफ्ते अपनी बढ़त जारी रखी और शुक्रवार को 124 अंकों की तेजी के साथ 25,709 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान निफ्टी ने 52-सप्ताह का नया उच्च स्तर 25,781 तक छुआ। पूरे सप्ताह में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने लगभग 2% की बढ़त दर्ज की।