Get App

Nifty Outlook: 1 फरवरी को बजट के दिन कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, जानिए एक्सपर्ट से

Nifty Outlook: बजट 2026 के दिन निफ्टी की चाल को लेकर निवेशक सतर्क हैं। मुनाफावसूली के बाद इंडेक्स अहम रेजिस्टेंस के पास कंसोलिडेशन में है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बजट से दिशा तय होगी। अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल के साथ जानिए ब्रेकआउट का संकेत।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 5:12 PM
Nifty Outlook: 1 फरवरी को बजट के दिन कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, जानिए एक्सपर्ट से
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी इस वक्त एक अहम रेजिस्टेंस जोन के पास कंसोलिडेशन में है।

Nifty Outlook: केंद्रीय बजट 2026 के लिए 1 फरवरी को होने वाले स्पेशल रविवार ट्रेडिंग सेशन से पहले निवेशकों में सतर्कता दिखी। इसी वजह से शुक्रवार को निफ्टी 50 की तीन सत्रों की तेजी थम गई। कंसोलिडेशन के बीच मुनाफावसूली हावी रही और इंडेक्स 25,350 के स्तर से नीचे बंद हुआ।

बजट के दिन रविवार, 1 फरवरी को निफ्टी की चाल कैसी रहेगी, इसे एक्सपर्ट से समझेंगे। लेकिन, पहले जान लेते हैं कि शुक्रवार के कारोबारी सत्र में क्या खास हुआ था और अब निवेशकों की नजर किन फैक्टर पर रहेगी।

उतार-चढ़ाव भरा रहा कारोबारी सत्र

निफ्टी ने शुक्रवार को 171 अंकों की गैप-डाउन शुरुआत की, लेकिन शुरुआती कारोबार में कुछ रिकवरी देखने को मिली। इसके बाद इंडेक्स पूरे सत्र में सीमित दायरे में ही घूमता रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें