Get App

Nifty Outlook: लगातार तीसरे दिन फिसला निफ्टी, पर अहम सपोर्ट लेवल बचा; जानिए 8 जनवरी को कैसी रहेगी चाल

Nifty Outlook: निफ्टी बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरा, लेकिन 26,100 का अहम सपोर्ट बचा रहा। आखिरी घंटे में रिकवरी दिखी। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बाजार कंसोलिडेशन में रह सकता है। जानिए गुरुवार 8 जनवरी के लिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 7:03 PM
Nifty Outlook: लगातार तीसरे दिन फिसला निफ्टी, पर अहम सपोर्ट लेवल बचा; जानिए 8 जनवरी को कैसी रहेगी चाल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी में चल रहा करेक्शन अभी अस्थायी हो सकता है।

Nifty Outlook: बेंचमार्क निफ्टी50 ने बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज की। इंडेक्स 37 अंक फिसलकर 26,140 पर बंद हुआ। हालांकि दिन के निचले स्तरों से बाजार में रिकवरी देखने को मिली और निफ्टी ने 26,100 के अहम सपोर्ट लेवल को बनाए रखा।

पूरे दिन दबाव में रहा बाजार

शुरुआत कमजोर रही और ज्यादातर समय बाजार दबाव में ही बना रहा। सेशन के दौरान खरीदारों और बिकवालों के बीच साफ मुकाबला दिखा, जिससे इंडेक्स सीमित दायरे में ही घूमता रहा।

सेशन के आखिरी एक घंटे में निफ्टी में करीब 86 अंकों की तेज रिकवरी देखने को मिली। इसी उछाल की वजह से इंडेक्स बड़ी गिरावट से बच गया और लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें