Get App

Stock Markets: बड़ी रैली के बाद फिलहाल बड़ी गिरावट का नहीं है डर, ये 4 बड़ी वजह हैं पीछे

Nifty touches 21000 Mark: शेयर बाजार रोज नए शिखर छू रहा है। यह एक नजरिए से डरावना हो सकता है क्योंकि यहां से भारी गिरावट की आशंका बनती है। बाजार में हर बुल रैली के दौरान ऐसी चिंता देखने को मिलती है। हालांकि अगर आप चिंतित रहते हैं और तेजी की सवारी करने से इनकार कर देते हैं, तो आप पैसा नहीं कमा सकते हैं। आइए उन 4 बड़े कारणों को जानते हैं, जो बताते हैं कि आपको बाजार में बड़ी गिरावट आने की आशंका को लेकर डरना नहीं चाहिए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 09, 2023 पर 7:37 PM
Stock Markets: बड़ी रैली के बाद फिलहाल बड़ी गिरावट का नहीं है डर, ये 4 बड़ी वजह हैं पीछे
Nifty ने 8 दिसंबर को पहली बार 21000 का लेवल क्रॉस किया था।

Nifty touches 21000 Mark: शेयर बाजार (Stock Market) रोज नए शिखर छू रहा है। यह एक नजरिए से डरावना हो सकता है क्योंकि यहां से भारी गिरावट की आशंका बनती है। बाजार में हर बड़ी रैली के दौरान ऐसी चिंता देखने को मिलती है। अगर इस चिंता की वजह से आप तेजी की सवारी करने से इनकार कर देते हैं, तो आप पैसा नहीं कमा सकते हैं। निफ्टी (NSE Nifty) ने 21,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है। ऐसे में आइए उन 4 बड़े कारणों को जानते हैं, जो बताते हैं कि आपको बाजार में बड़ी गिरावट आने की आशंका को लेकर डरना नहीं चाहिए-

1. नीतियों के स्तर पर निरंतरता

इस सप्ताह शेयर बाजार में आई हालिया तेजी के पीछे मुख्य वजह बीजेपी की 3 मुख्य हिंदी राज्यों में बड़ी जीत रही है। यह बाजार की उम्मीदों से अच्छे नतीजे थे। हालांकि विधानसभा चुनाव के नतीजे अगर अलग आते तो भी, बाजार में कोई बहुत गिरावट नहीं आती। ऐसा इसलिए क्योंकि एक मतदाता आमतौर पर विधानसभा चुनाव के मुकाबले लोकसभा चुनावों में अलग तरीके से वोट करता है। हालांकि बीजेपी के पक्ष में आए नतीजों ने बाजार का यह नजरिए मजबूत किया है, पार्टी आगे लोकसभा में भी जीत की पोजिशन में है।

बाजार को भरोसा है कि यह सरकार मुश्किल भू-राजनीतिक स्थितियों से चतुराई से निपटने में सक्षम रही है। साथ ही इसने राजकोषीय स्थिति को काबू में रखने हुए भारत को विकास पथ पर मजबूती से बनाए रखा है। इसके चलते विधानसभा नतीजों से निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। साथ ही उनमें यह भरोसा जगा है कि साल 2024 के बाद भी केंद्र के स्तर पर नीतियों मे निरंतरता बनी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें