Get App

NSE के एक्टिव यूजर्स की संख्या अप्रैल में लगातार 10वें महीने घटी, जानिए एनालिस्ट्स क्या बता रहे हैं इसकी वजह

NSE के एक्टिव यूजर्स की संख्या अप्रैल में गिरकर 3.12 करोड़ रह गई। मार्च में यह 3.27 करोड़ थी। अप्रैल में 15 लाख अकाउंट्स की गिरावट मार्च के 9 लाख अकाउंट की गिरावट के मुकाबले काफी ज्यादा है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है। एक्टिव यूजर का मतलब ऐसे यूजर से है, जिसने बीते एक साल में कम से कम एक बार ट्रेड किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2023 पर 3:01 PM
NSE के एक्टिव यूजर्स की संख्या अप्रैल में लगातार 10वें महीने घटी, जानिए एनालिस्ट्स क्या बता रहे हैं इसकी वजह
जुलाई 2022 से ही एक्टिव यूजर्स की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 10 महीनों में इंडियन स्टॉक का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है।

NSE के एक्टिव यूजर्स (Active Users) की संख्या अप्रैल में गिरकर 3.12 करोड़ रह गई। मार्च में यह 3.27 करोड़ थी। अप्रैल में लगातार 10वें महीने एनएसई के एक्टिव यूजर्स की संख्या घटी है। अप्रैल में 15 लाख अकाउंट्स की गिरावट मार्च के 9 लाख अकाउंट की गिरावट के मुकाबले काफी ज्यादा है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है। एक्टिव यूजर का मतलब ऐसे यूजर से है, जिसने बीते एक साल में कम से कम एक बार ट्रेड किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अनिश्चित आर्थिक माहौल, एक साल में कमजोर रिटर्न और ट्रेडिंग में रिटेल निवेशकों (Retail Investors) की घटती दिलचस्पी की वजह से एक्टिव यूजर की संख्या में गिरावट आ रही है।

जुलाई से लगातार आ रही गिरावट

जुलाई 2022 से ही एक्टिव यूजर्स की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 10 महीनों में इंडियन स्टॉक का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बाजार में उतार-चढ़ाव का असर नए इनवेस्टर्स पर पड़ता है, जो अक्सर कम पूंजी के साथ बाजार में दाखिल होते हैं। फिर, लॉस होने पर हमेशा के लिए मार्केट से दूर हो जाते हैं। मार्केट की दिशा का अंदाजा नहीं लगा पाने की वजह से अक्सर नए निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें