NSE co location scam : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के पूर्व प्रमुखों चित्रा रामकृष्ण (Chitra Ramkrishna), रवि नारायण (Ravi Narain) और मुंबई पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Sanjay Pandey) के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई वर्ष 2009 और 2017 के बीच कथित रूप से एनएसई के कर्मचारियों के फोन टैपिंग के मामले में की गई है।
