फ्यूचर इंडस्ट्री एसोसिएशन के मुताबिक ट्रेंड किए गए कॉन्ट्रैक्टों की संख्या के आधार पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) लगातार तीसरे साल दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव एक्सचेंज रहा है। इसके साथ ही एनएसई ने अपने स्टेटमेंट में यह भी बताया है कि वर्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज ने 2021 के लिए एनएसई को ट्रेंड की संख्या के आधार पर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कैश इक्विटी मार्केट चुना है।
