8 दिसंबर को NSE Nifty इंडेक्स ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया। इंडेक्स पहली बार 21000 के मार्क को टच कर गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव न किए जाने की घोषणा करते ही निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। केंद्रीय बैंक RBI (Reserve Bank of India) की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट (Repo Rate) में लगातार पांचवी बार कोई बदलाव नहीं किया। दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक (MPC Review Meet) में इसे 6.50 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा गया है। बाजार को रेपो रेट को जस का तस छोड़े जाने का अनुमान पहले से था।
