Get App

Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Oberoi Realty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 52000, 52200 और 52400 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51700, 51600 और 51500 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 02, 2024 पर 2:52 PM
Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Oberoi Realty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Oberoi Realty पर Motilal Oswal के रुचित जैन ने 2100 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो डिक्सन टेक्नोलॉजी, जेके सीमेंट, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, कैम्स, मैक्रोटेक डेवलपमेंट, वरुण बेवरेजेज और ग्रासिम के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि एचडीएफसी लाइफ, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, अदाणी टोटल गैस, बैंक ऑफ इंडिया, पीबी फिनटेक, अशोक लीलैंड, मैक्स फाइनेंशियल, और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए Motilal Oswal के रुचित जैन ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52000, 52200 और 52400 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51700, 51600 और 51500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें