Get App

October Auto sales- टाटा मोटर्स की बिक्री 15.5% बढ़कर 78,335 यूनिट रही

October Auto sales- अक्टूबर 2022 में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 15.49 फीसदी की बढ़त के साथ 78,335 यूनिट पर रही है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 01, 2022 पर 5:13 PM
October Auto sales- टाटा मोटर्स की बिक्री 15.5% बढ़कर 78,335 यूनिट रही
October Auto sales- अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स के कुल घरेलू पैंसेजर वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

October Auto sales- टाटा मोटर्स ने आज अक्टूबर 2022 महीने के अपने बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 15.49 फीसदी की बढ़त के साथ 78,335 यूनिट पर रही है। बता दें कि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 67,829 वाहन बेचे थे। अक्टूबर महीने में टाटा मोटर्स के कुल घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़त के साथ 76,537 यूनिट रही है। जो कि 2021 के अक्टूबर महीने में 65,151 यूनिट रही थी।

अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सहित घरेलू बाजार में कुल 45,423 पैसेंजर वाहन बेचे है। जबकि अक्टूबर 2021 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 34,155 पैसेंजर वाहन बेचे थे।

अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स के कुल घरेलू पैंसेजर वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 33 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें